☜ Click Here to Star Rating


दौसा से लापता दुकानदार की तलाश की मांग को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे परिजन।

दौसा से एक दुकान संचालक पिछले 4 दिन से लापता है, जिसे तलाश करने की मांग को लेकर गुरुवार को परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंच ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही गुमशुदगी दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए डिप्टी एसपी रवि प्र

.

परिजनों ने ज्ञापन में बताया- खारी कोठी मोहल्ला निवासी भरत लाल शर्मा (45) 7 सितम्बर से गुमशुदा है। वह सब्जी मंडी में दुकान करता था। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। वहीं जांच अधिकारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

जांच में लापरवाही का आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राघव ने कहा- दुकानदार भरत शर्मा सुबह 11 बजे जयपुर जाने की कहकर सब्जी मंडी स्थित दुकान से निकला था। जिसके बाद उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। परिजन रिपोर्ट देने आए तो थाने कई घंटे तक सुनवाई नहीं हुई। जबकि शहर में लगे अभय कमांड के कैमरों से फुटेज जुटाकर तलाश करनी चाहिए थे। पुलिस द्वारा जांच में लापरवाही बरती जा रही है।

परिजनों ने कोतवाली इंचार्ज सुधीर उपाध्याय को बताया कि भरतलाल की सुरक्षा को लेकर चिंता और असुरक्षा का माहौल है। ऐसे में गुमशुदा को जल्द बरामद किया जाए। वहीं दुकानदार के भतीजे ने बताया- रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उसे जल्द बरामद किया जाना चाहिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading