☜ Click Here to Star Rating



सागवाड़ा नगर पालिका को कडाणा विभाग से आवंटित भूमि पर मिलेगा नया भवन।

डूंगरपुर में भाजपा विधानसभा सागवाड़ा की कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणौली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका के नए भवन को कडाणा विभाग से आवंटित भूमि पर बनाने का निर्णय लिया गया।

.

जिलाध्यक्ष पटेल ने बताया कि सागवाड़ा नगर का निरंतर विकास हो रहा है। नगर की जनसंख्या में वृद्धि के साथ भविष्य में यहां नगर परिषद और जिला मुख्यालय बनने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पुराने पालिका भवन का उपयोग नगरवासियों के हित में किया जाएगा।

कोर कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्णय का विरोध करने वाले पदाधिकारी या सदस्य के विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व विधायक अनिता कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार और नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। प्रधान ईश्वर सरपोटा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, विजय कुमार जैन और नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया भी मौजूद रहे।

सभी सदस्यों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए इसे नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। नए भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास नवरात्र महोत्सव के दौरान किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading