![]()
नाथद्वारा की बेटियों ने स्विमिंग में रचा इतिहास, 5 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते
नाथद्वारा ने खेलों के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। जिला स्तरीय विद्यालयी जूनियर वर्ग तैराकी प्रतियोगिता में स्थानीय छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। स्थानीय छात्रा माद्री आशीष कुमार सिंह ने
वहीं पोषिता धीरज माली ने बैक स्ट्रोक की 50 और 100 मीटर प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नाथद्वारा का नाम रोशन किया। इसके अलावा छात्र भव्य विक्की जोशी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
नाथद्वारा को तैराकी की चैंपियनशिप शील्ड
प्रशिक्षक भावेश सनाढ्य ने बताया कि नाथद्वारा के इन स्टूडेंट्स ने केवल तीन माह के प्रशिक्षण से यह सफलता प्राप्त की। प्रतिदिन 2 घंटे अभ्यास कर खिलाड़ियों ने तैराकी की विभिन्न तकनीकों को सीखा। प्रतियोगिता में जिलेभर के राजकीय और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर गुरुकुल कंसेप्ट स्कूल, नाथद्वारा को तैराकी की चैंपियनशिप शील्ड प्रदान की गई।
अब नाथद्वारा की बेटियां माद्री सिंह और पोषिता माली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी मुक्ति और अवनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने बधाई दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments