![]()
सागर बांध के ओवरफ्लो होने से एक दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं।
धौलपुर जिले के बसेड़ी क्षेत्र में सागर बांध के ओवरफ्लो होने से एक दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। हरजूपुरा, पिपरोन, तुरसीपुरा, बाबूपुरा, नगला रायजीत, अंतापुरा और नरीपुरा समेत कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है।
बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हजारों बीघा जमीन पर खड़ी खरीफ की फसल नष्ट हो गई है। पशुओं का चारा भी खराब हो गया है। घरों में पानी घुसने से दीवारों में दरारें आ गई हैं। लोग अपने घरों में रहने से डर रहे हैं।
बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जलभराव से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हरजूपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच अजय गौड़ ने प्रशासन से तत्काल मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी जल्द नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और सहायता की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments