खराब हुई फसलों को लेकर शुक्रवार को भी भारी हंगामा हुआ था। कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा किया था।
विधानसभा में आज भी भारी बारिश से प्रदेश भर में खराब हुई फसलों का मुद्दा फिर उठेगा। कांग्रेस विधायक शून्यकाल में यह मामला उठाएंगे। फसल खराबे और कानून व्यवस्था पर आज भी हंगामा होने के आसार हैं। आज बहस के बाद दो बिल पारित होंगे। मत्स्य क्षेत्र संशोधन वि
खराब हुई फसलों को लेकर शुक्रवार को भी भारी हंगामा हुआ था। कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा किया था। इस हंगामे के बीच ही तीन बिल पारित करके सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। आज भी कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाएगी।
उधर, फसल खराबे पर प्रभारी मंत्रियों ने जिलों का दौरा किया था। प्रभारी मंत्री आज मुख्यमंत्री को फीडबैक देंगे। सरकार की तरफ से इस पर सदन में जवाब आ सकता है। शुक्रवार को आपदा राहत मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने सदन में फसल खराबे पर जवाब दिया था, लेकिन इसके पूरा होने से पहले ही हंगामा हो गया था।

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस विधायक विधानसभा के सामने हाथ में खराब फसल लेकर किसानों का दर्द बयां करने पहुंचे थे।
अवैध रूप से मछली का शिकार करने पर 25 हजार से 50 हजार तक जुर्माना मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक में अवैध रूप से मछली का शिकार करने पर जुर्माना 500 रुपए से बढ़ाकर 25 हजार करने का प्रावधान किया गया है। पहली बार अवैध रूप से मछली का शिकार करने पर 25 हजार जुर्माना होगा। दूसरी बार अपराध करने पर जुर्माना 1000 से बढ़ाकर 50 हजार किया गया है।
आरयूएचएस का रिम्स में विलय होगा जयपुर में एम्स की तर्ज पर रिम्स बनाने की सरकार की घोषणा के तहत पहले इसे स्वायत्तता देने का फैसला किया गया है। रिम्स को स्वायत्त संस्था घोषित करने के लिए आज विधानसभा में राजस्थान आयुर्विज्ञान संस्थान जयपुर विधेयक पारित करवाया जाएगा।
रिम्स में आरयूएचएस का विलय होगा। आरयूएचएस और कैंसर इंस्टीट्यूट रिम्स में शामिल होंगे। रिम्स बिल में इसके गठन से लेकर गवर्निंग काउंसिल तक के प्रावधान हैं। रिम्स की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इसका अलग से फंड होगा। सरकार रिम्स को सालाना अनुदान भी देगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments