![]()
विधायक नौक्षम चौधरी ने रविवार को डूब क्षेत्र के 14 गांवों का दौरा किया।
कामां के विधायक नौक्षम चौधरी ने रविवार को डूब क्षेत्र के 14 गांवों का दौरा किया। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए।
विधायक ने पहाड़ी दौरे से पहले कामां पंचायत समिति में अचानक पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली। रविवार का अवकाश होने के बावजूद उपखंड अधिकारी सुभाष यादव, तहसीलदार भरतदान, विकास अधिकारी टीकम मीणा और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नटवर बसवाल सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ नंदेरा, सतबास, सहेडा, ऐंचवाड़ा, पथवारी नौनेरा और किरावटा के जलमग्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पंपसेट लगाकर जल्द से जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान विधायक पथवारी के गोपाल मंदिर में ग्रामीणों की पंचायत में भी शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और 5 दिन में जलनिकासी का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के निर्देश भी दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments