मालपुरा | कृषि उपज मंडी समिति, मालपुरा मे गुरुवार को सम्पूर्ण कारोबार बंद रहेगा। मंडी व्यापार मंडल प्रवक्ता गिरधारी आगीवाल ने बताया गुरुवार को दशहरे पर्व और श्री राम शोभा यात्रा को लेकर व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है।
टोंक| गुरुवार को ग्राम पंचायत बरोनी व पराना, पीपलू में प्यावड़ी व बगड़ी, निवाई में चतुर्भुजपुरा व जोधपुरिया, मालपुरा में आंटोली व देवल, देवली में रामसागर व निवारिया उनियारा की श्योराजपुरा व पाटोली एवं टोडारायसिंह में मोर व रींडल्या रामपुरा में शिविर आयोजित होंगे। 3 अक्टूबर को ग्राम पंचायत घांस व लवादर, पीपलू में सोहेला व जौला, निवाई में वनस्थली व पलेई, मालपुरा में कांटोली व सिंन्धोलिया, देवली में सीतारामपुरा व नगरफोर्ट, उनियारा में सूथड़ा व बालीथल एवं टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत बोटून्दा व बस्सी में शिविर लगाएं जाएंगे। 4 अक्टूबर को उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत अरनिया माल व काबरा, पीपलू में डोडवाड़ी व जंवाली, निवाई में बिडोली व मुण्डिया, मालपुरा में गनवर व बरोल, देवली में संथली व घाड, उनियारा में सोप व रूपपुरा एवं टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत बासेड़ा व कूकड़ में शिविर लगाएं जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments