![]()
विजयदशमी (दशहरा) का पर्व गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में होगा। हर साल की तरह इस बार भी मुख्य समारोह सहित दो जगहों पर रावण के पुतलों का दहन होगा।
श्रीरामलीला व दशहरा महोत्सव समिति नगर परिषद टोंक के तत्वावधान में जहां अंबेडकर खेल स्टेडियम के पास स्थित दशहरा मैदान (हाट बाजार) में 41 फीट के रावण व 35-35 फीट के ऊंचे कुंभकरण-मेघनाथ के पुतलों का दहन समारोहपूर्वक होगा, जहां बाण लगते ही रावण के मुख से चीख निकलेगी तो सिर घूमेगा। वही श्रीरामकृष्ण मन्दिर सेठ रामगोपाल मांगीलाल अग्रवाल धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में हायर सैकण्डरी स्कूल के सामने 6 बजे 51 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पहले दशहरा मैदान पर पुतला दहन से पूर्व श्रीरामसेना का जुलूस शाम 7 बजे दशहरा मैदान पहुंचेगा, जहां श्रीराम-रावण संवाद के बाद श्रीराम बाण चलाकर बुराई रूपी पुतले का दहन करेंगे। तीनों पुतलों के दहन से पूर्व आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। हाट बाज़ार मैदान पर स्थानीय कारीगरों द्वारा पुतले तैयार किये जा रहे हैंl उक्त दोनों कार्यक्रम के अलावा कई गली-मोहल्लों में भी रावण के पुतलों का दहन स्थानीय लोग करते हैं। इसको लेकर कामधेनु सर्किल के पास रावण के पुतलों की दुकान लगी हुई, जहां 3 से 25 फीट ऊंचे 300 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक पुतले खड़े दिखाई दे रहे है। मंगलवार को हुई बरसात के बाद कुछ पुतले गीले होने से उन्हें नुकसान हुआ है। रामलीला व दशहरा महोत्सव से जुडे मुकेश चांवला ने बताया कि करीब 5 लाख की लागत से रावण व उसके कुनबे का पुतलों के दहन और श्रीराम जुलूस, आतिशबाजी आदि होगा।
गांधी खेल मैदान में 51 फीट के पुतले का होगा दहन : श्री रामकृष्ण मन्दिर सेठ रामगोपाल मांगीलाल अग्रवाल धर्माथ ट्रस्ट के तत्वावधान में 6 बजे गांधी खेल मैदान हायर सैकण्डरी स्कूल के सामने 51 फुट की ऊंचाई के रावण दहन होगा। मंत्री राजीव बंसल व राजेन्द्र गोयल ने बताया कि श्रीरामकृष्ण मन्दिर नोशे मियां का पुल से शोभायात्रा से बड़ा कुंआ होकर गांधी खेल मैदान पहुंचेगी। श्रीपंचमुखी हनुमान व्यायाम शाला के सेवक पटाखेबाजी करते हुए चलेगें। यट्रस्ट के मणीकांत गर्ग व मिथलेश गर्ग ने बताया कि भगवान श्रीराम की सवारी में धूमधाम गाजे-बाजे व लवाजमा होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments