आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में गुरुवार को अवनीश जैन कलोल अहमदाबाद को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को समाज की ओर से उनकी बिंदोली, मेहंदी व गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। चातुर्मास महोत्सव में आचार्य वर्धमान सागर महाराज की
अहमदाबाद जिले के कलोल नगर के अवनीश भाई (69) ने वर्धमान सागर को दीक्षा के लिए श्रीफल अर्पित किया। पत्नी नैना ने बताया कि प्रभावती व रतिलाल वखरिया के यहां 14 अप्रैल सन 1956 को जन्मे पत्नी और 3 पुत्रियों के भरे पूरे परिवार के अवनीश भाई की दीक्षा टोंक नगर में 2 अक्टूबर होगी। बुधवार को परिजनों व समाज की ओर से मेंहदी, हल्दी लगाई जाकर रात्रि को श्रीफल सूखे मेवे, से गोद भरकर दीक्षा भाव की अनुमोदना की गई। गुरुवार को श्री जी के अभिषेक के बाद दीक्षार्थी के केशलोच करने के बाद आचार्य वर्धमान सागर की ओर से नया नाम दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments