☜ Click Here to Star Rating


दौसा जिले में बुधवार को शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर शुरू हुए।

जिले में बुधवार को ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत हुई। दौसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 6 का कैंप बजरंग मैदान में शुरू हुआ। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कैंप का निरीक्षण किया। जहां कमिश्नर कमलेश मीणा के निर्देशन में अलग-अलग विभागों के

.

दौसा नगर परिषद कमिश्नर ने पट्टे वितरित किए, साथ में शहर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह।

दौसा नगर परिषद कमिश्नर ने पट्टे वितरित किए, साथ में शहर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह।

कमिश्नर ने कहा- अभियान के तहत शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यकरण का कार्य, सड़कों की मरम्मत एवं पेंटिंग, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने, प्रमुख चौक-चौराहों, पार्कों, सामुदायिक केन्द्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव एवं सौंदर्यकरण, नालियों, सीवर लाइन और मैनहोल की मरम्मत एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत और सौंदर्यकरण किया जा रहा है।

कैंप में कई कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही

कैंप में कई कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही

ग्रामीण शिविरों में यह कार्य

वहीं ग्राम पंचायतों में लग रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में लंबित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाना, किसान गिरदावरी एप का प्रचार एवं अधिक से अधिक डाउनलोड करवाना, लंबित नोटिसों की तामील, कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, ऑनलाइन पोर्टल पर लंबित नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण, शुद्धिकरण के प्रकरणों का निस्तारण, लंबित गैर खातेदारी से खातेदारी प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।

इसी प्रकार विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एवं स्वीकृतियां, स्वास्थ्य शिविर, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों के लिए आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत 10 हजार और गांव में बीपीएल परिवारों का सर्वे, बिजली तारों एवं खंभों इत्यादि में सुधार, स्वच्छता एवं पौधारोपण आदि जैसे कार्य किए जा रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading