शुभ वेडिंग्स की ओर से आयोजित इस कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में किया गया।
इंटरनेशनल वेडिंग समिट एंड अवार्ड्स (आईडब्लूएसए) 2025 की शुरुआत जयपुर में भव्य अंदाज में हुई। शुभ वेडिंग्स की ओर से आयोजित इस कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में किया गया, जिसने वेडिंग, टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री को एक साझा म
आईडब्लूएसए 2025 का मुख्य आयोजन 26 और 27 सितम्बर को आगरा के होटल क्लार्क शीराज में होगा, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, दुबई, श्रीलंका, वियतनाम और क़तर समेत 15 देशों से अंतर्राष्ट्रीय वेडिंग प्लानर्स हिस्सा लेंगे।

कर्टेन रेजर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस्ट्रो हेमंत रहे, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता और विचारों से उपस्थित मेहमानों को गहराई से प्रेरित किया।
कर्टेन रेजर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस्ट्रो हेमंत रहे, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता और विचारों से उपस्थित मेहमानों को गहराई से प्रेरित किया। उन्होंने वास्तु और लाल किताब से जुड़े उपायों के जरिए जीवन और व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के सूत्र साझा किए।
इस मौके पर इंडस्ट्री के कई दिग्गज शिरकत करने पहुंचे, जिनमें शुभ वेडिंग्स के मेंटॉर आनंद सांडिल, आयोजक राजन कायस्थ और आरती निर्वाण, अजीत सोनी, अंशुल जैन, प्रियका नितिन दुबे, कुलदीप चंदेला, अमित हूडा, कनु मेहता, एस्ट्रो वैशाली, शोभा तोमर और महावीर शर्मा शामिल रहे।
आयोजक राजन कायस्थ और आरती निर्वाण ने कहा कि जयपुर कर्टेन रेजर न सिर्फ आईडब्लूएसए 2025 की शुरुआत है, बल्कि वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री में सहयोग, रचनात्मकता और विकास का उत्सव भी है। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
अजीत सोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले 13 वर्षों में इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है। भविष्य टेक्नोलॉजी, क्रिएटिविटी और पर्सनलाइजेशन के बल पर और भी ऊंचाइयां हासिल करेगा। नए प्लानर्स को धैर्य और नवाचार पर ध्यान देना चाहिए।
इसके साथ ही वैश्विक व्यापार पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के असर, होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री की चुनौतियों और वेडिंग बिजनेस के भविष्य पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि ग्लोबल कनेक्टिविटी और डेस्टिनेशन वेडिंग्स इंडस्ट्री के विस्तार को बढ़ावा देंगे, हालांकि लागत प्रबंधन और ग्राहकों की अपेक्षाएं नई चुनौतियां होंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments