☜ Click Here to Star Rating



चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव बीनासर में कुंड में डूबने से युवक की मौत।

चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव बीनासर में एक दुखद घटना सामने आई। कुंड से पानी निकालते समय पट्टी टूटने से युवक की डूबने से मौत हो गई।

.

घटना गुरुवार की देर रात की है। मृतक की पहचान बनवारीलाल नायक के बेटे सुभाष (19) के रूप में हुई है। सुभाष घर में बने कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान कुंड की पट्टी अचानक टूट गई। पट्टी टूटने से सुभाष कुंड में गिर गया और पानी में डूब गया।

युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सुभाष को कुंड से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी के अनुसार, घटना के समय मृतक के पिता मजदूरी के लिए गांव से बाहर गए हुए थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading