![]()
भीलवाड़ा के खजूरी स्थित श्रीनंद गोपाल गोशाला की फीमेल डॉग ‘रूबी’ की मौत पर सभी मेंबर्स की आंखें नम हो गई। रूबी 8 साल से गोशाला में थी। गायों के बीच वह परिवार के सदस्य की तरह रहती थी।
गोशाला सदस्य सत्येन्द्र दाधीच ने बताया- जब रूबी 10 दिन की थी, तब उसे गोशाला में लाया गया था। सभी सदस्यों ने उसे बड़े प्यार और परिवार के सदस्य की तरह पाला। वह हमेशा गायों के प्रति वफादार रही। इस तरह अचानक उसका चले जाना पूरे गोशाला परिवार के लिए गहरी पीड़ा का कारण है। ऐसा लग रहा है जैसे घर का कोई अपना सदस्य बिछड़ गया हो।
पिछले तीन दिनों से वह बीमार थी। रक्षाबंधन की सुबह उसकी मौत हो गई। गोशाला परिवार ने पूरे विधि-विधान से परिसर में ही उसका अंतिम संस्कार किया।
रूबी के रहते गोशाला की गायों के सिवा कोई अन्य पशु परिसर में प्रवेश नहीं कर पाता था। वहीं, वह गोमाता के छोटे बछड़ों के साथ बड़े स्नेह से खेलती थी।
उन्होंने कहा- रूबी की निष्ठा, प्रेम और सेवा भाव की यादें हमेशा खजूरी गांव और गोशाला परिवार के दिलों में अमर रहेंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments