![]()
शहर के नयापुरा क्षेत्र के खाई रोड इलाके में 4 साल के बच्चे पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था इतने में वहां मौजूद डॉग ने बच्चे के हाथ में और पैर में काट लिया। वहां मौजूद लोगों ने डंडा मार के डॉग को भगाया।
बच्चे के पिता शिवराज ने बताया कि मेरा बेटा युवराज (4) घर के बाहर माता जी के मंदिर के पास खेल रहा था। वहां मौजूद एक स्ट्रीट डॉग ने बच्चे पर अटैक किया। हाथ में और पैर में तीन से चार जगह काट लिया। पड़ोसियों ने जब देखा तो डॉग को डंडा मार कर भगाया। बच्चे को मैं हॉस्पिटल लेकर आया हूं यहां पर इंजेक्शन लगवाए हैं।
शिवराज ने बताया कि हमारे इलाके में 5 से सात और भी स्ट्रीट डॉग है जो पहले भी कई बच्चों को काट चुके हैं। 1 महीने में तीन बच्चों पर डॉग हमला कर चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments