![]()
बिना परमिशन और प्राईवेट कार के रजिस्ट्रेशन पर एम्बुलेंस संचालन पर आरटीओ ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की है, जिसके नियमों की अनदेखी कर चलाई जा रही एम्बुलेंस को विभाग ने जब्त कर लिया हैं।
दरअसल, वैन प्राईवेट नम्बर से रजिस्टर्ड थी और इसे एम्बुलेंस बनाकर चलाया जा रहा था। डिपार्टमेंट में मानकों का उल्लंघन कर एम्बुलेंस चलाने पर कार्रवाई करते हुए इसे जब्त कर लिया।
आरटीओ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया- हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मारुति वैन RJO6 UA 6061 को रुकवाकर चेक किया तो यह वैन प्राईवेट यूज में रजिस्टर्ड थी। लेकिन इसे नियम विरुद्ध एम्बुलेंस के रूप में संचालित किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए इसे जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय लेकर आए हैं। इसके ऑनर से नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी रामकिशन चौधरी ने सभी इंस्पेक्टरों को इस संबंध में परमिट की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी फर्जी एम्बुलेंस पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया की आज चेकिंग के दौरान फर्जी एम्बुलेंस को पकड़ा और डीटीओ ऑफिस लेकर आए हैं, नियमानुसार पेनल्टी लगाई जा रही है। सभी निरीक्षकों को इस प्रकार अवैध तरीके से चल रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments