![]()
रक्षाबंधन के त्योहार पर रंग-बिरंगी राखियों से सजा धौलपुर का बाजार।
धौलपुर में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। शहर के चूड़ी मार्केट सहित प्रमुख बाजारों में राखी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। हर ओर रंग-बिरंगी राखियों की चमक दिखाई दे रही है।
दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। ग्राहकों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। शहर के सबसे बड़े पार्क के पास स्थित चूड़ी मार्केट में राखियों की विशेष रेंज देखने को मिल रही है।
यहां बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां उपलब्ध हैं। युवाओं के लिए ट्रेंडी डिजाइंस और बड़ों के लिए पारंपरिक राखियां भी मौजूद हैं।
दुकानदार समीर ने बताया कि इस बार हर उम्र के लोगों के लिए खास वैराइटी आई है। राखियों की कीमत 10 रुपए से शुरू होकर 300 रुपए तक है। त्योहार के करीब आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments