☜ Click Here to Star Rating

जयपुर में गुरुवार को 10 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र मिले। जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने एक समारोह में इन प्रमाण पत्रों को सौंपा। इस अवसर पर संगीता, हरीचंद, चमेली बाई, मुकेश कुमार, कलियां देवी, कंवर लाल, संतोष कुमार, सु

.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर जयपुर जिला प्रशासन पाक विस्थापितों को नियम और पात्रता के अनुसार भारतीय नागरिकता प्रदान कर रहा है। अब तक जयपुर जिला प्रशासन 340 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंप चुका है।

नागरिक प्रमाण पत्र वितरण समारोह में राजस्थान जीव जंतु बोर्ड कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) संतोष मीणा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने इस अवसर पर कहा कि यह दिन पाक विस्थापित भाइयों-बहनों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकता प्राप्त कर अब वे विधिवत रूप से इस राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह नागरिकता केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत माता की गोद में मिला सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मगौरव है। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है।

नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर पाक विस्थापितों की आंखें खुशी से भर आईं। विस्थापितों ने कहा कि बरसों की बेमुल्क जिंदगी के बाद अब उन्हें अपनी मिट्टी से कानूनी पहचान मिली है।

संगीता, हरीचंद, चमेली बाई, मुकेश कुमार, कलियां देवी, कंवर लाल, संतोष कुमार, सुनित कुमार, राजकुमारी और खिआना माहेश्वरी को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए।

संगीता, हरीचंद, चमेली बाई, मुकेश कुमार, कलियां देवी, कंवर लाल, संतोष कुमार, सुनित कुमार, राजकुमारी और खिआना माहेश्वरी को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए।

उन्होंने बताया कि नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहे थे। अब वे गर्व के साथ कह सकते हैं कि वे भारतीय हैं।

लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

नागरिक प्रमाण पत्र वितरण समारोह में राजस्थान जीव जंतु बोर्ड कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) संतोष मीणा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जयपुर जिला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत पात्रता प्राप्त करने एवं विहित प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात अब तक कुल 340 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किये गए हैं।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading