☜ Click Here to Star Rating


हनुमानगढ़ में RSS ने शस्त्र पूजन कर मनाया विजयादशमी उत्सव।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ टाउन में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान मुख्य बाजार बस्ती और इंदिरा कॉलोनी बस्ती में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भ

.

पहला कार्यक्रम मुख्य बाजार बस्ती के राजा कोठी पार्क में संपन्न हुआ। उत्सव का प्रारंभ पुष्पांजलि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन से हुआ। हनुमानगढ़ टाउन की मुख्य बाजार बस्ती के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित थे।

बाजार बस्ती और इंदिरा कॉलोनी बस्ती में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन।

बाजार बस्ती और इंदिरा कॉलोनी बस्ती में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन।

इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक (अभियोजन) पुष्पेंद्र सिंह शेखावत मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। प्रांत घुमंतु कार्य प्रमुख मुरलीधर ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि संघ की सौ वर्ष की यात्रा केवल संगठन की नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, समाज जागरण और भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान की यात्रा है।

उन्होंने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज में पांच प्रमुख परिवर्तन लाने का संदेश दे रहा है। इनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों का पालन और ‘स्व’ का बोध शामिल हैं। मुरलीधर ने जोर दिया कि प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र कार्य में संलग्न होकर भारत माता को परम वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करने का संकल्प लेकर कार्य करता है। इस अवसर पर बस्ती पालक अमित सोनी, धीरेंद्र सिंह, बस्ती प्रमुख अजय भार्गव, पराग सहित अन्य स्वयंसेवक और नागरिक गण उपस्थित थे।

नागरिकों ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

नागरिकों ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इसी क्रम में दूसरा कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी बस्ती, हनुमानगढ़ टाउन के सामुदायिक केंद्र में रविवार सुबह संपन्न हुआ। यहां भी मुरलीधर मुख्य वक्ता थे, जबकि नगर कार्यवाह अमित सोनी मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। मुरलीधर ने अपने उद्बोधन में शताब्दी वर्ष के संकल्पों पर प्रकाश डाला।

उद्बोधन के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा इंदिरा कॉलोनी बस्ती के प्रमुख मार्गों पर घोष की धुन पर अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। स्थानीय नागरिकों ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में बस्ती पालक सत्य प्रकाश जांगिड़, महेंद्र सोनी, बस्ती प्रमुख वीरेंद्र उपाध्याय, पवन शर्मा सहित अन्य स्वयंसेवक और नागरिक गण मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading