☜ Click Here to Star Rating


69वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में सीकर और जयपुर टीमें विजेता।

बूंदी के नैनवां में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 69वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 वर्षीय वर्ग में सीकर और 19 वर्षीय वर्ग में जयपुर की टीमों ने जीत हासिल की। प्रदेशभर से 17 वर्षीय आयु वर्ग की 42 टीमों औ

.

पीएमश्री राउमावि नैनवां के देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले रविवार को हुए। प्रतियोगिता संयोजक प्रकाशचंद धाकड़ और मीडिया प्रभारी पंकज जैन व देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों और शहरवासियों में काफी उत्सुकता थी। दोनों वर्गों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अंत तक रोमांच बना रहा। जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ी बालिकाओं ने पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर विजेता टीम की खिलाड़ियों और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को निडरता और खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपने सोते हुए नहीं, बल्कि जागते हुए देखने चाहिए ताकि सफलता अवश्य मिले।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता नागर, सीडीईओ कुंजबिहारी भारद्वाज, डीईओ माध्यमिक प्रीतिबाला शर्मा और सीबीईओ ओमप्रकाश बुनकर शामिल रहे। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन संयोजक प्रकाशचंद धाकड़ ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन अनिता डांगी ने किया। सभी छात्राओं और प्रतियोगिता में लगे कर्मचारियों के लिए रविवार के अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था मुकेश जोशी एंड टीम द्वारा की गई।

प्रतियोगिता में 984 खिलाड़ी छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में 984 खिलाड़ी छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया।

दो अंकों से जीती जयपुर की टीम प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 19 वर्ष आयु वर्ग में हनुमानगढ़ और जयपुर के बीच हुआ। दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। 11-11बराबर अंक आने की वजह से मैच टाइ रहा फिर दोनों टीमों को 9-9 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। जिसमें 7-5 के अंतराल में 2 अंक से जयपुर ने जीत हासिल की और पहला स्थान प्राप्त किया। हनुमानगढ़ को दूसरा स्थान मिला।

तीन अंकों से जीती सीकर की टीम प्रतियोगिता का दूसरा मैच 17 वर्षीय आयु वर्ग में सीकर और हनुमानगढ़ की टीमों के बीच खेला गया।पहले राउंड में दोनों ने 5-3 अंक प्राप्त किये। दूसरे राउंड के मुकाबले में स्थिति रोमांचक बनी रही। सीकर की टीम ने 5 अंक प्राप्त किए,वहीं हनुमानगढ़ की टीम 4 अंक ही बना पाई। प्रतियोगिता में सीकर की टीम ने तीन अंकों से जीत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।हनुमानगढ़ को दूसरा स्थान मिला।

दोनों वर्गों में हनुमानगढ़ रही उप विजेता प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में हनुमानगढ़ की टीम कड़ा मुकाबला करते फाइनल में पहुंची,लेकिन अंतिम मुकाबलों में हारने से दोनों ही वर्गों में उप विजेता रही। प्रतियोगिता में तीसरे व चौथे स्थान के लिए हुए मैच में 17 वर्षीय आयु वर्ग में चूरू की टीम तृतीय व बीकानेर की टीम चौथे स्थान पर रहीं।19 वर्षीय आयु वर्ग में बीकानेर तीसरे व सीकर की टीम चौथे स्थान पर रहीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading