☜ Click Here to Star Rating


राजसमंद में देर शाम पथ संचलन निकला, जिसमें स्वयं सेवकों के कदम तेज बारिश में भी नहीं रुके।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर शुक्रवार को राजसमंद में देर शाम पथ संचलन निकाला गया। पुरानी कलेक्ट्री से शाम 6.30 बजे पथ संचलन की शुरुआत हुई।

.

यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक घंटे बाद 7.30 बजे सनवाड़ पहुंचा, जहां कुमावत समाज की वाटिका में पथ संचलन का समापन हुआ।

पथ संचलन के दौरान फव्वारा चौक से सनवाड़ तक के मार्ग में तेज बारिश के बावजूद भी पथ संचलन के कदम नहीं रुके और तय स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

पथ संचलन में बस्ती के अनुसार – किशोर नगर, राजनगर, सनवाड़ सेवाली, गारियावास, 100 की फीट बस्तियों से स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

पथ संचलन के दौरान जगह- जगह पर लोगों ने स्वयं सेवकों पर फूल बरसाएं और वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश बढ़ाया।

पथ संचलन के दौरान जगह- जगह पर लोगों ने स्वयं सेवकों पर फूल बरसाएं और वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश बढ़ाया।

700 स्वयं सेवक हुए शामिल करीब 700 स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेष में भाग लिया। संचलन के दौरान 3 घोष शामिल हुए, जिसमें स्वयं सेवक आणक, शंख, पणव, ठोल बजाते हुए चल रहे थे। पथ संचलन पुरानी कलेक्ट्री से शुरू हुआ, जो किशोर नगर, कलालवाटी, रैगर मोहल्ला, शीतला माता मंदिर, रामदेव मंदिर, गणेश चौक, सदर बाजार शिव मंदिर, दर्जी चोक, माहेश्वरी मोहल्ला, मालीवाड़ा, भोईवाड़ा, माणक चौक, नायकवाड़ी, दाणी चबूतरा, फव्वारा चोक नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए करीब साढ़े चार किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद सनवाड़ में कुमावत समाज की वाटिका में सम्पन्न हुआ। यहां स्वयं सेवकों के लिए दूध जलेबी का अल्पाहार रखा गया। इस दौरान करीब एक किलोमीटर तक स्वयं सेवक तेज बारिश में भी बिना रूके चलते रहे।

संचलन के दौरान जगह जगह स्वयं सेवकों पर फूल बरसाए गए। वहीं संचलन के मार्ग में डीएसपी विवेक सिंह सहित राजनगर व कांकरोली पुलिस के जवान भी साथ चलें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading