☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ के भरत बाग में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के जन्मदिन के अवसर पर एक सेवा और सम्मान प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक निःशुल्क दिव्यांग इक्विपमेंट्स डिस्ट्रीब्यूशन कैंप आ

.

इसी मौके पर गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर की ओर से एक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगाया गया, जिसका उद्घाटन भी विधायक आक्या ने किया। इस शिविर में करीब 7 से 8 हजार लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में गीतांजलि हॉस्पिटल की अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिसमें डॉ. रोहिन सैनी, डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. संदीप मुंदड़ा, डॉ. तुषार त्यागी, डॉ. पार्थ, डॉ. जीगर पटेल, डॉ. पूजा, डॉ. कपिल, डॉ. दीपांशी अहारी, डॉ. रूपिंदर कौर, डॉ. कपिल व्यास, डॉ. आर्यन, डॉ. ममता मीणा और डॉ. भावना जैसे विशेषज्ञ शामिल थे।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के जन्मदिन पर हुआ मेडिकल कैंप का आयोजन।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के जन्मदिन पर हुआ मेडिकल कैंप का आयोजन।

गीतांजलि हॉस्पिटल के संयोजक आलोक शर्मा ने बताया कि इस शिविर में कुल 3800 रजिस्ट्रेशन हुए, जिनमें से 292 मरीजों को ऑपरेशन और इलाज के लिए गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। इनमें नेत्र रोग, नाक-कान-गला, महिला रोग, चर्म रोग, शिशु व बाल रोग जैसे मरीज शामिल हैं। इनका इलाज, ऑपरेशन, दवाई, रहना और खाना पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

शिविर स्थल पर आयुष विभाग द्वारा भी एक विशेष काउंटर लगाया गया था, जिसमें लोगों को आयुर्वेदिक परामर्श दिया गया। साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग चित्तौड़गढ़ की ओर से निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक आक्या ने कालिका माता मंदिर के महंत नारायण पुरी महाराज, बड़ीसादड़ी के गोपाल पुरषोत्तम आश्रम के संत सूदर्शनाचार्य महाराज, हजारेश्वर महादेव के महंत चंद्र भारती महाराज, यति महाराज, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कविता दीदी, हर्षा दीदी, सुशीला देवी व विनायक भाई को दण्डवत प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विधायक के जन्मदिन पर हुए कई लोग शामिल।

विधायक के जन्मदिन पर हुए कई लोग शामिल।

इसके बाद भरत बाग में दिनभर चलने वाले स्वागत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक और धार्मिक संगठनों, व्यापारियों, महिला संगठनों और मॉर्निंग क्लब के पदाधिकारियों ने विधायक आक्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विधायक आक्या के जन्मदिन पर इससे पहले भी कई सामाजिक कार्यों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं ने भी शिरकत की। जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे नेताओं में सहकारिता मंत्री गौतम दक, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, निंबाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट और प्रतापगढ़ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर जैसे नाम शामिल रहे।

हालांकि, इस पूरे आयोजन से सांसद सी.पी. जोशी दूर ही रहे। लंबे समय से उनके और विधायक आक्या के बीच राजनीतिक दूरी बनी हुई है, जो इस कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति से भी साफ दिखाई दी।

सभी साधु संत और बीजेपी नेता भी हुए शामिल।

सभी साधु संत और बीजेपी नेता भी हुए शामिल।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading