बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेग के तहत ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार किया हे। वहीं चुराया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का पर्दाफाश किया है। फिलहाल पुलिस अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ क
पुलिस के अनुसार बायतु खंरटिया निवासी खेताराम पुत्र साजनराम ने पुलिस थाना सिणधरी में 2 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि ट्रैक्टर जो उसने स्वंय खरीदा था। 24 अगस्त को रात करीब 8 बजे गोदारों का सरा स्थित भाखर इलाके में स्थित पत्थर की लीज पर खड़ा कर अपने निवासी स्थल चला गया था।
25 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे जब पीड़ित दुबारा वहां पर पहुंचा तो ट्रैक्टर वहां पर नहीं था। परिवादी ने अपने स्तर पर आस-पड़ोस में पूछताछ की। मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सिणधरी थाने के एएसआई धनाराम ने बताया- एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सूचना व तकनीकी सहयोग से सबूत जुटाए गए। 3 सितंबर को संदिग्ध महेंद्र कुमार पुत्र पूनमाराम निवासी त्रिशूलिया, खंरटिया थाना बायतु को डिटेन किया गया। पूछताछ की गई। आरोपी महेंद्र कुमार ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चुराया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। जांच पड़ताल जारी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments