राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। इस फैसले के पीछे राज्य सरकार द्वारा गठित SIT की गहन जांच रही। दैनिक भास्कर ने SOG एडीजी एसओजी वीके सिंह से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए।
एडीजी वीके सिंह ने बताया कि अवैध शराब और नशे का कारोबार छोड़कर पेपर लीक गैंग में शामिल हो गए थे। उन्हें लगने लगा था कि इस पेपर लीक गिरोह में काफी पैसा है।
जांच आरपीए में एसआई की ट्रेनिंग कर रहे डालूराम मीणा से शुरू हुई, जिसके बाद एसओजी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्यों तक अपनी पहुंच बनाई। इस मामले में एसओजी ने 55 एसआई सहित कुल 122 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वीके सिंह ने बताया-

राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार था कि किसी हाईप्रोफाइल मामले में एक साथ 30-35 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनका मेडिकल, बयान, पर्चा, कोर्ट में पेश रिमांड कराया जा रहा हो। जो करता है, उसे पता है कैसे हो रहा था।

वीके सिंह ने बताया कि जांच की शुरुआत डालूराम मीणा से हुई, जिसने अपनी जगह पर एक डमी उम्मीदवार को बैठाकर परीक्षा पास की और एसआई बन गया। डालू राम मीणा के बाद हर्षवर्धन मीणा, जगदीश विश्नोई, शिवरतन मोट और यूनिक भांबू की गिरफ्तारियां हुईं, जिसके बाद ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो गया।

ADG ने भास्कर से बातचीत में कहीं ये 4 बड़ी बातें…
1.हेल्पलाइन ने हमारी सबसे अधिक मदद की एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 की जांच शुरू करते समय एक हेल्पलाइन जारी की थी। इस हेल्पलाइन ने जांच में बहुत मदद की। लोगों ने फोन पर आरोपियों की सटीक लोकेशन और जानकारी दी। जांच करने पर कई मामलों में तथ्य सही पाए गए। हेल्पलाइन के समय पर शुरू होने से इस केस में बहुत अधिक मदद मिली। केस अभी खत्म नहीं हुआ है, और अगर आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
2. फैसला राजस्थान के इतिहास में दर्ज हो चुका वीके सिंह ने बताया- आज का फैसला राजस्थान के इतिहास में दर्ज हो चुका है। यह फैसला दूरगामी असर डालेगा। एक समय था जब ये चीजें शुरू हुई थीं, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है और आज के बाद चीजें सही दिशा में बनी रहेंगी। पब्लिक रिक्रूटमेंट के संबंध में यह बहुत बड़ा फैसला है।

3. एसआईटी बनने के बाद कितनी टीमें बनाई वीके सिंह ने बताया- एसआईटी बनने के बाद एटीएस और एसओजी की पूरी टीम इस केस में लगा दी गई थी। एसओजी ने सभी केस पर काम करना बंद करके इस केस में काम करना शुरू कर दिया था। साथ ही, हमारी टीम पेपर लीक को रोकने में भी लग गई थी। सरकार ने भी पूरा सपोर्ट किया और जो संसाधन चाहिए थे, वे दिए। जब भी पीपी या वकील मांगे गए, सरकार ने उपलब्ध कराए।
4. अवैध व्यापार से पेपर लीक में शामिल हुए बदमाश गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में जानकारी मिली कि वे अवैध शराब और नशे का कारोबार छोड़कर पेपर लीक गैंग में शामिल हो गए थे। उन्हें लगने लगा था कि इस पेपर लीक गिरोह में काफी पैसा है। प्रदेश के नामी बदमाश, जो पहले अन्य अपराध करते थे, वे पेपर लीक गैंग का हिस्सा बनकर पेपर लीक कराकर लाखों-करोड़ों कमाने लग गए थे। लेकिन एसओजी की टीम ने जो जांच की है, उसके बाद शायद आगे इस गिरोह में कोई शामिल नहीं होगा।

SI भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 रद्द की:कोर्ट की टिप्पणी- घर के भेदी ने ही लंका ढहा दी, पेपरलीक में RPSC के 6 मेंबर की भूमिका
SI-भर्ती रद्द करने पर किरोड़ी बोले-कोर्ट की फैसले से खुश:नागौर में हनुमान बेनीवाल के घर के बाहर आतिशबाजी, जयपुर में युवाओं की नारेबाजी
SI भर्ती परीक्षा-2021 दे चुके अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से अंतरिम-राहत:ओवरएज हो चुके कैंडिडेट्स को 2025 की वैकेंसी में शामिल करने के निर्देश
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments