Emptiness for 500 posts of Agriculture Lecturer | एग्रीकल्चर लेक्चरर के 500 पदों पर वैकेंसी: 4 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक भर सकेंगे आवेदन फार्म, RPSC ने जारी किया विज्ञापन – Ajmer Information
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
.
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। पदों का वर्गवार वर्गीकरण पृथक से शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
RPSC की इन 4 भर्तियों में आवेदन प्रोसेस जारी
पशु चिकित्सा अधिकारी (वेटरनरी ऑफिसर) के 1100 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया चालू है। आवेदन की लास्ट डेट 3 सितंबर रात 12 बजे तक है। परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 19 अप्रैल 2026 है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पद के लिए आवेदन 10 अगस्त से शुरू कर दिए है। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 8 सितंबर तक है। एग्जाम की डेट 5 अप्रैल 2026 प्रस्तावित की है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए निकाली गई स्कूल शिक्षा के प्राध्यापक-कोच के 3225 पद के लिए आवेदन की लास्ट डेट 12 सितंबर तक है। इसके लिए एग्जाम की डेट 31 मई से 16 जून 2026 प्रस्तावित की है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर के 10 विषयों के लिए 6,500 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हुई, जो 17 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
Comments