पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
पाली में एक परिवार मकान में सो रहा था और रात करीब सवा 12 बजे चोर घर में घुसे बंद कमरे का ताला तोड़कर उसे रखे रुपए और गहने लेकर दीवार फांद कर वापस जाने लगे तो पड़ोसी ने देख लिया। उसकी सूचना पर मकान मालिक लाठी लेकर चोरों के पीछे भागा लेकिन अंधेरे का फायद

चोरी के बाद बिखरा पकड़ा सामान।
रोहट थाने में दी रिपोर्ट में खारड़ा गांव निवासी गनी खान पुत्र हासम खान ने बताया कि 25 अगस्त की रात को वह घर कि पोल में सो रहा था आर उसकी दो पुत्र वधु अंदर कमरे में सो रही थी। रात करीब सवा 12 बजे चोर घर में घुसे और बंद कमरे का ताला तोड़ वहां अलमारी में रखे 21 हजार रुपए और सोने की कंठी चोरी कर दीवार फांदकर वापस भागने लगे। इस दौरान पड़ोसी आसूसिंह ने देख लिया। उसने कॉल कर इसकी जानकारी दी तो वह लाठी लेकर कुछ ग्रामीणों के साथ चोरों के पीछे भागा लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments