☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जोधपुर में सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम के दौरान पेपर लीक होने के आरोपों का खंडन किया है। RPSC ने कहा कि ड्रेस कोड की पालना के लिए टोकने पर अभ्यर्थी ने पेपर लीक की अफवाह फैलाई।

.

आयोग अध्यक्ष यू आर साहू ने बताया कि 7 सितंबर को जोधपुर में बनाड़ के खेतेश्वर स्कूल में बने सेंटर पर एक अभ्यर्थी ने प्रश्न-पत्र का पैकेट खुला होने की अफवाह फैलाई थी। इस संबंध में परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मिली है।

रिपोर्ट में सामने आया कि अफवाह फैलाने वाला अभ्यर्थी बाड़मेर जिले की तहसील गुड़ामालानी का रहने वाला है। अभ्यर्थी पूरी आस्तीन की शर्ट पहनकर परीक्षा देने आया था। ड्रेस कोड नियमों के तहत उसे रोका गया तो उसने नाराज होकर यह अफवाह फैलाई।

वास्तविकता यह है कि प्रश्न-पत्र का पैकेट शिकायतकर्ता अभ्यर्थी और दो अन्य परीक्षार्थियों के सामने हस्ताक्षर करवाने के बाद ही खोला गया था।

RPSC के डेमो के PHOTOS

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान RPSC के अधिकारियों ने बताया कि पेपर कैसे पैक करके भेजा जाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान RPSC के अधिकारियों ने बताया कि पेपर कैसे पैक करके भेजा जाता है।

RPSC अध्यक्ष यूआर साहू ने बॉक्स खोलने के बाद पेपर का बंडल निकालकर दिखाया।

RPSC अध्यक्ष यूआर साहू ने बॉक्स खोलने के बाद पेपर का बंडल निकालकर दिखाया।

साहू ने बताया दिखाया कि पेपर किस तरह से पैक होता है।

साहू ने बताया दिखाया कि पेपर किस तरह से पैक होता है।

अफवाह फैलाने वाले अभ्यर्थी को नोटिस भेजा

यूआर साहू ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले अभ्यर्थी को आयोग द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि अभ्यर्थी द्वारा किस उद्देश्य से इस प्रकार की अफवाह फैलाई गई थी।

क्या है मामला

दरअसल, राजस्थान में 7 सितंबर से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम शुरू हुए हैं। पहले दिन जोधपुर में बनाड़ के खेतेश्वर स्कूल में बने सेंटर पर पहली पारी में खुले प्रश्न पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पेपर लीक के नारे लगाए थे।

जोधपुर में बनाड़ के खेतेश्वर स्कूल में बने सेंटर पर पहली पारी में खुले प्रश्न पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था।

जोधपुर में बनाड़ के खेतेश्वर स्कूल में बने सेंटर पर पहली पारी में खुले प्रश्न पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था।

सुरक्षा उपायों की अहम जानकारियां दी गईं

यूआर साहू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा आयोजन और प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारियां दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्न-पत्र खुला मिलने जैसी अफवाहें फैलाने वाले अपने स्वार्थों के कारण ऐसा करते हैं। आयोग के अधिकारियों ने प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र पहुंचाने वाले मेटल बॉक्स और 7 लेयर सुरक्षा प्रणाली का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता, मुख्य परीक्षा नियंत्रक (IAS) आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे।

परीक्षा प्रारंभ होने से पहले मिलता है नम्बर लॉक कोड

परीक्षा केंद्र के केन्द्राधीक्षक को परीक्षा शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले उनके की पैड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए नम्बर लॉक खोलने का कोड भेजा जाता है। बॉक्स खोलने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि उस स्थान पर कोई भी संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद न हो।

दो परीक्षार्थी सहित 9 व्यक्ति करते हैं वीडियोग्राफी व सुरक्षा की पुष्टि

परीक्षा केन्द्राधीक्षक के कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने से तुरंत पहले बॉक्स खोलते समय दो परीक्षार्थियों सहित केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, दो पर्यवेक्षक, दो राजकीय अभिजागर (एक्जामिनर) और वीडियोग्राफर इस प्रकार कुल 9 व्यक्ति मौजूद रहते हैं। यह सभी इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्रश्न-पत्र पूरी तरह से सुरक्षित और सही ढंग से पैक होकर प्राप्त हुए हैं। इसके बाद ही उनका वितरण किया जाता है।

निर्धारित प्रपत्र में दर्ज होता है पूरा प्रोसेस

साहू ने बताया इस समस्त प्रक्रिया का चरणबद्ध कार्यवाही विवरण निर्धारित प्रपत्र में दर्ज किया जाता है। इसी दौरान यदि किसी भी प्रकार की कोई विसंगति पाई जाती है तो वीडियोग्राफी एवं कार्यवाही विवरण में अंकित करते हुए संबंधित जिले द्वारा आयोग को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही सूचित किया जाता है। इस प्रकार वर्ष 2023 से आयोग की व्यवस्था एवं प्रक्रिया इतनी पुख्ता है कि प्रश्न-पत्र के प्रकटीकरण की संभावना नगण्य है।

ऐसी किसी भी स्थिति में रिवर्स आडिट करते हुए चूक करने वाले की तुरंत पहचान की जा सकती है। उसके विरूद्ध अत्यंत कडे परीक्षा कानून-2022 (यथा संशोधित वर्ष 2023) में सख्त कार्यवाही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा अन्य अनेक गोपनीय सुरक्षा व्यवस्थाएं भी प्रश्न-पत्रों पर की गई है। इनके माध्यम से किसी प्रश्न-पत्र के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र की जानकारी भी अविलंब प्राप्त हो जाती है।

……….

पढें ये खबर भी…

जोधपुर में अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के नारे लगाए:सीनियर टीचर भर्ती में खुला पेपर मिलने पर किया हंगामा, सीकर में रोने लगी युवती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा आज से शुरू हुई। पहला पेपर सामान्य ज्ञान का सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुआ। दूसरा पेपर सामाजिक विज्ञान का दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5.30 बजे खत्म हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)

सीनियर टीचर एग्जाम-महिला कैंडिडेट्स को चुन्नी उतरवाकर एंट्री दी:कैमरे के सामने बोला नाम और रोल नंबर; परीक्षा का आज दूसरा दिन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा -2024 का आयोजन दूसरे दिन भी प्रदेश के 899 सेंटर पर हो रहा है। महिला कैंडिडेट्स की चुन्नी भी उतरवाई गई। यहां कैमरे के सामने नाम और रोल नंबर बुलवाया गया। (पूरी खबर पढें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading