एमपी के ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान 25 साल के युवक बह गया। घटना रविवार शाम की है। लेकिन, अभी तक युवक नहीं मिल पाया है। इसके लिए सोमवार काे भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
घटना 7 सितंबर शाम 5 बजे ओंकार मठ की है। पाली के पुलिस लाइन स्थित जगदम्बा स्कूल के पास रहने वाला चिराग अपने भाइयों और दोस्तों के साथ दर्शन के लिए गया था।
बताया जा रहा है कि चिराग का मौसी का लड़का स्नान के दौरान डूब गया था, जिसे बचाने के लिए उसने नदी में छलांग लगा दी थी।

ओंकार मठ पर इसी जगह हादसा हुआ। इसमें दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया था।
भाई को डूबता देख नदी में लगाई छलांग
मेवाड़ा समाज मिल क्षेत्र के युवा अध्यक्ष विक्रम मेवाड़ा ने बताया किये सभी लोग 6 सितंबर को चिराग उसके भाई और दोस्त समेत ये सभी 6 लोग 6 सितंबर की सुबह पाली से ट्रेन के लिए रवाना हुए थे।
रविवार शाम ओंकार मठ के पास सभी नर्मदा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाला चिराग का मौसी का लड़का सुनील डूबने लगा। नदी का बहाव तेज होने के कारण नदी में गिरे सुनील को संभालने का मौका नहीं मिला।
मेवाड़ा ने बताया कि चिराग को तैरना आता था। ऐसे में उसने नदी में छलांग लगाई और अपने भाई को बाहर निकाला। लेकिन, तेज बहाव की वजह से वह बहने लगा और बाहर नहीं निकल सका। सुनील ब्यावर का रहने वाल है।
इधर, सूचना मिलने पर एमपी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रविवार में उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया गया लेकिन अंधेरा होने की वजह से इसे रोक दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह दोबारा उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।

फोटो रेस्क्यू के दौरान का है। चिराग की तलाश के लिए अभियान चलाया गया है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
कॉलेज स्टूडेंट है चिराग मेवाड़ा समाज मिल क्षेत्र के युवा अध्यक्ष विक्रम मेवाड़ा ने बताया कि चिराग के पिता नाथूलाल वाइन शॉप पर सर्विस करते है। चिराग फर्स्ट ईयर में पढ़ता है। उसका एक छोटा भाई है।
घटना की जानकारी मिलने पर उसके रिश्तेदार पाली से रवाना हुआ। उसके माता-पिता को फिलहाल घटना की जानकारी नहीं दी गई है। चिराग के साथ गए 5 अन्य उसके रिश्ते के भाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments