☜ Click Here to Star Rating



प्रतापगढ़ में श्रावण मास के चौथे सोमवार पर भगवान दीपेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई। यह शोभायात्रा दोपहर 2 बजे दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई।

.

शाही सवारी लोहर गली, गोपालगंज, गांधी चौराहा, सदर बाजार, केशवरायजी मंदिर, निचला बाजार, झंडा गली और इंदिरा कॉलोनी होते हुए निकली। गांधी चौराहे पर नगर परिषद ने पारंपरिक रूप से शोभायात्रा का स्वागत किया। पुष्पवर्षा, तोरण द्वार और बैंड-बाजों की धुन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति रामकन्या पहलाद गुर्जर, मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, पार्षदगण और नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। शाही सवारी के लिए नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने सुचारु व्यवस्थाएं की थीं।

शोभायात्रा में चंपनाथ महादेव, चिंताहरण महादेव और नीलकंठ महादेव मंदिरों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड, ढोल-नगाड़े, पारंपरिक वेशभूषा और भगवान शिव के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।

शाम 7:30 बजे मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था।

मंदिर के पुजारी वरुण गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को शाही सवारी का आयोजन मंडल द्वारा किया जाता है। इस आयोजन में स्थानीय नागरिक, महिला मंडल, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading