![]()
राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गिफ्ट वितरित किया जाएंगे।
दौसा में ‘बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार, सांसद सभा भवन एवं पंचायत समिति सभा भवन में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन में 600 आंगनबाड़ी
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक तेजप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को 501 रुपए की राखी उपहार राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान करेंगे। साथ ही जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को उपहार स्वरूप एक-एक छाता एवं मिठाई का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका गणमान्य व्यक्तियों को राखी बंधन एवं पोषण की शपथ दिलाएंगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी वेबकास्ट के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से वीसी के माध्यम से संवाद करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments