चित्तौड़गढ़ में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र की आंगनवाड़ी की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी 1621 महिलाओं का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी मुख्य अतिथि
कार्यक्रम की शुरुआत में बहनों ने मंत्री संजय शर्मा और विधायक आक्या को तिलक लगाया, आरती उतारी और राखी बांधी। पूरा माहौल बेहद भावनात्मक और भाईचारे से भरा हुआ था। इस मौके पर बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
मंत्री संजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहनें आकाश में चमकते सितारों की तरह होती हैं, जो अपने भाइयों को अंधेरे में भी रास्ता दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि विधायक आक्या बहुत भाग्यशाली हैं जिन्हें सांवलिया सेठ का आशीर्वाद और बहनों का स्नेह हमेशा मिलता रहा है। यह दोनों चीज जिसके सिर पर रहे तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे अपने विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसा ही आयोजन करेंगे।
संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील को दोहराते हुए कहा कि सभी बहनें अपनी मां के नाम से एक पौधा जरूर लगाएं और उसका अच्छे से पालन-पोषण करें। उन्होंने कहा कि यह काम अगली पीढ़ियों के लिए प्रकृति का तोहफा होगा।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सभी आंगनवाड़ी बहनों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें लगातार तीसरी बार जनता की सेवा करने का मौका मिला है, जिसमें बहनों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राखी का यह धागा उन्हें हर मुश्किल में सुरक्षित रखेगा।
विधायक आक्या ने कहा कि सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना को ज़मीन पर उतारने में आंगनवाड़ी बहनों की मेहनत शामिल होती है। बहुत कम मानदेय मिलने के बावजूद ये बहनें हर काम को जिम्मेदारी से पूरा करती हैं। उन्होंने सभी बहनों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का वादा किया।
विधायक ने झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने की दुखद घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में जर्जर आंगनवाड़ी भवनों की मरम्मत और जरूरत होने पर नए भवन निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी।

बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी महिलाएं मौके पर मौजूद रही।
बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी बहनें सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती हैं। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला कुमावत ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे आयोजनों से उन्हें भाई जैसा स्नेह मिलता है और काम करने की नई ऊर्जा भी।
इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा, विधायक आक्या और विधायक धाकड़ का निर्मला कुमावत और सीता वैष्णव ने मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया। करूणा सुहालका और मंगला सरगरा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रही कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। संचालन रवि विराणी ने किया।
कार्यक्रम में सीता वैष्णव, मंजु जैन, कविता द्विवेदी, ममता जोशी, लक्ष्मण सिंह खोर, सुशीला कंवर, प्रवीण सिंह राठौड़, राजन माली, मोनू सलूजा सहित बड़ी संख्या में लोग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह आयोजन एक भावनात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण बन गया, जहां भाई-बहन के रिश्ते को सरकारी मंच पर भी स्नेह और सम्मान से मनाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments