![]()
रोटरी क्लब की बहनों ने सैनिकों के लिए भेजी राखी
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर रोटरी क्लब जालोर की बहनों द्वारा देश की रक्षा में तैनात बाड़मेर व जैसलमेर बॉर्डर पर मौजूद वीर सैनिकों के लिए प्रेमपूर्वक राखियाँ एवं स्नेह पत्र भेजे गए।
इस सेवा और सम्मान के कार्य में क्लब की सक्रिय सदस्याएं सपना बजाज , मंजू चौधरी, रचना जैथलिया, मेनका गुप्ता, और चेतना श्रीमाली ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन बहनों ने कुमकुम चावल और रक्षा सूत्र (राखियाँ) तैयार कर, उसमें भावनाओं, कृतज्ञता और आशीर्वाद का संदेश पिरोया। साथ ही, सैनिकों के नाम सम्मान पत्र और शुभकामना संदेश भी लिखे गए, जिनमें उनकी वीरता, त्याग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष विनीता ओझा ने बताया की सीमा पर तैनात हमारे भाई इस पर्व पर अपने घर-परिवार से दूर होते हैं। यह राखियाँ हमारी ओर से उनके लिए प्रेम, आशीर्वाद और गर्व का प्रतीक हैं।” क्लब सचिव मंजू चौधरी ने बताया कि यह पहल हर वर्ष की जाती है ताकि हमारी भावनाएँ और सम्मान सीमा तक पहुँच सकें और सैनिकों को यह एहसास हो कि पूरा देश उनके साथ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments