उदयपुर में घर के एक बाड़े में सास-बहू जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण की थी कि दोनों के जले हुए हड्डियों के कंकाल ही मिले। साथ ही बाड़े में उनके पैरे के कड़े अलग पड़े मिले। घटना बड़गांव थाना क्षेत्र के जिंडोली गांव की है।
बीती रात 10:30 बजे की है जब पति से विवाद के बाद पत्नी ने घर के सामने बने बाड़े के कमरे में खुद को आग लगा ली। बहू को बचाने गई वृद्ध सास भी आग की चपेट आ गई
अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS….

जले हुए हड्डियों के कंकाल को पुलिस मॉर्च्युरी में रखवाया।

सांस और बूह दोनों के जले हुए हड्डियों के कंकाल ही मिले

साथ ही बाड़े में उनके पैरे के कड़े अलग पड़े मिले।
घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने लगाई आग थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीती रात जिंडोली निवासी मांगी गमेती(35) और उनके पति गोपीलाल गमेती उर्फ गोपा के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। आधे घंटे तक दोनों में बहस चलती रही। इस बीच, सास पप्पा बाई (65) उनसे समझाइश करती रही, लेकिन उनकी नहीं सुनी।
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया- मांगी गुस्सा होकर मकान के सामने ही बाड़े में बने एक कमरे में चली गई। वहां खुद पर डीजल या केरोसिन डालकर आग लगा दी। पीछे से बचाव करने गई सास पप्पा बाई भी आग की चपेट में आ गई। कमरे में चारा व अन्य सामान रखा था। उसमें आग फैल गई। जिससे दोनों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
चारे के कारण आग ने लिया भीषण रूप आग देखकर पति गोपीलाल ने काफी शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन चारे के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। लोग कमरे के पास नहीं जा पाए। दूर से ही पानी का छिड़काव करते रहे। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बाद में एक कोने में सास-बहू के शव पूरी तरह जल हुए मिले।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments