सीकर के फतेहपुर इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी से रोहित गोदारा के द्वारा 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फतेहपुर इलाके के ही हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ ने विदेशी नंबरों से कॉल करके रोहित गोदारा की बात प्रॉपर्टी डीलर से कार्रवाई। अब प
मूल रूप से फतेहपुर के गांगियासर के निवासी नरेंद्र कुमार ने फतेहपुर कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि वह वर्तमान में फतेहपुर कस्बे में स्वामी ऑयल मील के पास रहते हैं। उनके पास 11 सितंबर को दोपहर 3:51 पर विदेशी नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि राहुल रिणाउ बोल रहा हूं,लो रोहित गोदारा से बात करो।

हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ जिनसे विदेशी नंबरों से कॉल करके रोहित गोदारा की प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र से बात करवाई।
फिर रोहित गोदारा ने नरेंद्र से बात की और कहा कि मुझे फिरौती के लिए 2 करोड़ रुपए दो,अगर 2 करोड़ रुपए नहीं दोगे तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। फोन कटने के बाद नरेंद्र के पास वॉइस रिकॉर्डिंग आई। जिसमें भी जान से मारने की धमकी दी गई। 12 सितंबर की शाम 5:05 पर दोबारा उनके पास कॉल आया। तब वापस पैसों की मांग की गई। उन्हें कहा गया कि या तो रुपए दे देना वरना तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर देंगे।
नरेंद्र की रिपोर्ट पर फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। मामले की जांच खुद फतेहपुर कोतवाली SHO सुरेंद्र सिंह देगड़ा कर रहे हैं। इससे पहले 10 सितंबर को ही फतेहपुर के बिजनेसमैन बाबूलाल जाट को भी विदेशी नंबरों से कॉल करके राहुल रिणाउ और रोहित गोदारा ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पैसे नहीं देने पर बिजनेसमैन और उनके बेटे को उठा ले जाने और गोली मारने की धमकी दी थी।

विदेश में बैठकर गैंगस्टर रोहित गोदारा अब फतेहपुर के लोगों राहुल के जरिए फिरौती के लिए कॉल कर रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 10 से 12 सितंबर के बीच फतेहपुर में 4 से 5 बिजनेसमैन,प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा और राहुल रिणाउ ने फिरौती के लिए कॉल किया। हालांकि अब तक बाबूलाल जाट और नरेंद्र कुमार ने फतेहपुर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
बता दें कि राहुल रिणाउ खुद सीकर के फतेहपुर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो बीकानेर जेल से मर्डर के मामले में पैरोल पर बाहर आ गया था। लेकिन बाहर आने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश चला गया।
धमकी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें :
बिजनेसमैन को फोन कर गैंगस्टर के नाम से 2-करोड़ मांगे:बोला- रोहित गोदारा ने कहा कि फिरौती नहीं दी तो उठा ले जाएंगे या गोली मार देंगे

सीकर के बिजनेसमैन से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। सीकर के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने बिजनेसमैन को फोन कर कहा- 2 करोड़ की फिरौती देवे नहीं तो हम तुझे और तेरे बेटे मोहित को उठा ले जाएंगे या गोली मार देंगे। इसके बाद पीड़ित ने 11 सितंबर को पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments