कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) कोर्स में एडमिशन की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत एडमिशन क
इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र कॉलेज के कमरा नंबर 101 में ऑफलाइन कॉमन एडमिशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने और फीस भरने की आखिरी तारीख भी 20 सितंबर है।

सत्र 2025-26 के लिए अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत एडमिशन की अंतिम तारीख 20 सितंबर कर दी गई।
कोर्स की खास बात यह है कि इसमें किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास छात्र एडमिशन ले सकते हैं। सेमेस्टर प्रथम में वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय में प्रवेश नहीं मिल पाने वाले छात्र भी इस डिग्री कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
कोर्स का सबसे आकर्षक पहलू यह है कि तीसरे वर्ष में अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत छात्रों को 9 हजार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। कोर्स का सिलेबस और एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट या नोटिस बोर्ड देखा जा सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments