नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक से है। बैठक में कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी मिल गई। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें…
1. कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी मिल गई। एयरपोर्ट पर 1507 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एयरपोर्ट की कोटा से 25 किलोमीटर की दूरी होगी। पूरी खबर पढ़ें…
2. नीला ड्रम हत्याकांड: बेटा बोला- अंकल ने पापा का मुंह दबाया खैरथल-तिजारा जिले में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या और फिर बॉडी को ड्रम में भरने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी महिला के नाबालिग बेटे ने बताया कि उस रात को खूब झगड़ा हुआ था। अंकल (जितेंद्र शर्मा) ने पापा का मुंह दबाया, मम्मी (लक्ष्मी देवी) ने पैर पकड़ रखे थे। पूरी खबर पढ़ें…

3. जयपुर में एक परिवार के तीन बच्चे लापता जयपुर में एक परिवार के तीन बच्चे लापता हो गए हैं। तीनों 14 अगस्त को स्कूल जाने के लिए निकले थे। जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पता चला कि बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। परिवार ने सांगानेर सदर और बजाज नगर थाने में बच्चों के किडनैप होने की सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…
4. राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया श्रीगंगानगर की रहने वाली मणिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 का खिताब जीता है। इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए देशभर से जयपुर आईं 48 फाइनलिस्ट्स के बीच मुकाबला हुआ था। मणिका विश्वकर्मा अब 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

5. ASI खुद को सिंघम और जंगल का टाइगर समझता है सरकारी स्कूल में चोरी करने के बाद चोर इलाके की पुलिस के खिलाफ टाइप करवा कर लाए पैम्फलेट चिपका कर फरार हो गए। चोरों ने लिखा- थाने का ASI खुद को अजय देवगन का सिंघम समझता है, खुद को वन विभाग का दूसरा टाइगर समझता है। पूरी खबर पढ़ें…
अब 5 अहम खबरें…
6. टोंक में सरकारी स्कूल के कमरे की छत गिरी टोंक जिले के कंकोड़ गांव में राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि किसी स्टूडेंट को चोट नहीं आई। इधर, उदयपुर में दोपहर करीब 12 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में कभी तेज को कभी धीमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

7. EWS सर्टिफिकेट को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला शादी के बाद राजस्थान की बहू बनने वाली दूसरे राज्य की महिलाएं EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र की हकदार हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने हनुमानगढ़ के टिब्बी निवासी पूनम की याचिका पर सुनवाई करते हुए 18 अगस्त को ये फैसला सुनाया है। पूरी खबर पढ़ें…
8.भरतपुर में 12वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड किया भरतपुर में 12वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह 4 बजे उसे जगाने के लिए परिजन कमरे में घुसे तो नाबालिग का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि एक युवक हमारी बेटी को अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने के नाम पर धमका रहा था। पूरी खबर पढ़ें…
9. आसाराम को चौथी बार मिली राहत आजीवन कारावास की सजा काट रहे रेप के दोषी आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। कोर्ट ने उसे चौथी बार मेडिकल ग्राउंड पर 3 सितंबर तक अंतरिम जमानत दी है। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने 21 अगस्त और राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक अंतरिम जमानत दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

10. RAC कॉन्स्टेबल का शव लेने से परिजन का इनकार झुंझुनूं के BDK जिला हॉस्पिटल में RAC कॉन्स्टेबल राजकुमार का शव रखा है। अस्पताल के बाहर परिजन और अन्य लोग धरने पर बैठे हैं। घरवालों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन पत्नी और प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments