☜ Click Here to Star Rating


डीडवाना-कुचामन में हुए रोडवेज बस-बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट शनिवार सुबह लाडनूं-सुजानगढ़ मार्ग पर पाबोलाव बालाजी मंदिर के पास हुआ।

.

बस सीकर डिपो की थी जो जयपुर जा रही थी। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। बोलेरो सवार गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस व मेडिकल की टीमों ने मुश्किल से निकाला है।

घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक चूरू के मोमासर और राजलदेसर के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है। एक्सीडेंट कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है। एक्सीडेंट कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है।

रोडवेज बस की भी सवारियां घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस की सवारियों को भी मामली चोट आई हैं। वहीं, हादसे को लेकर के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। सुबह एक्सीडेंट के कारण लाडनूं-सुजानगढ़ रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था। रेस्क्यू के बाद रास्ता खोला गया है।

राजसमंद में रोडवेज बस टकराई, 2 की मौत

राजसमंद जिले में शनिवार सुबह एक रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर हो गई। चारभुजा थाना क्षेत्र के अमरतिया गांव में हुए एक्सीडेंट में दोनों वाहन के ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए है। पूरी खबर पढ़िए…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading