उदयपुर-पिंडवाडा नेशनल हाइवे पर केबिन में फंसे चालक-खलासी को निकालते हुए।
उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर उदयपुर से करीब 27 किलोमीटर दूर देर रात एक ट्रेलर चट्टान से टकरा गया। हादसे में चालक और खलासी केबिन में फंस गए थे जिनको बाद में निकाला गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर देर रात करीब एक बजे होटल भव्या पैलेस के सामने कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चट्टान से टकरा कर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ओर खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए और ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई।
मौके से सूचना मिलने पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों और गुजर रही गाड़ियों के चालक और अन्य लोग जुट गए। बताते है कि ट्रेलर में कोयले भरे थे।
सूचना मिलते ही बडगांव पुलिस का जाब्ता, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
पुलिस व रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर, दोनों को केबिन से बाहर निकाला और गंभीर हालत में उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया।

रात को क्रेन की मदद से ऑपरेशन चलाया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसा हाईवे ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है। सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments