जैसलमेर। शनिवार सुबह आसमान में छाए बादल।
जैसलमेर जिले में सक्रिय हुए मानसून के बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट हुई। शुक्रवार को दिन का पारा 2 डिग्री व रात का पारा 4 डिग्री गिर गया। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहा और दोपहर में तेज धूप भी निकली। वहीं शनिवार को आसमान में एक बार फिर से बादल
जैसलमेर जिले में 24 व 25 अगस्त को मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं जैसलमेर में भी कल से बारिश होने की संभावना है।

बादलों की आवक से मौसम में छाई ठंडक।
रात के तापमान में आई गिरावट
शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज हुआ। दिन व रात के पारे में 11 डिग्री का अंतर रहा। इस दौरान उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिले में पिछले तीन चार दिनों से अलग अलग इलाकों में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली। खेतों में नष्ट हो रही खरीफ फसलों को जीवनदान मिला। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त के आखिरी सप्ताह में भी मानसून सक्रिय होगा। ऐसे में उम्मीद है कि अच्छी बारिश से फसलों को फायदा होगा।
कल से बारिश का यलो अलर्ट
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पूर्वी राजस्थान व आसपास के एमपी के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून दुबारा सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जैसलमेर जिले में 24 व 25 अगस्त को बारिश का यलो अलर्ट है।

रविवार से जिले में बारिश का यलो अलर्ट है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments