☜ Click Here to Star Rating



राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यहां भजन लाल के यहां कुछ नहीं हो रहा। यहां तो लोग जाना नहीं चाह रहे, मुझे लगता है कभी भी जा सकते है लद्दाख की तरह। नौजवानो को लेकर चलने वाला चाहिए। चल जाएंगे, घुस जाएंगे। सरकारें इसका

.

कपासन जाते समय अजमेर रूके बेनीवाल ने कहा कि नेपाल सहित दस से ज्यादा देशों में जो संघर्ष हुए। लद्दाख में इसकी शुरूआत है। लेकिन हम भाईचारे के साथ खडे़ है। ये निश्चित रूप से अपने नेता का अपमान सहन नहीं कर पाए और नौजवान चले गए। सरकार ने प्रोपर तरीके से बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि सीएम को ब्यूरोक्रेट्स चला रहे है और सीएम को कुछ नहीं पता। जो लिखकर देते है, बोल देते है। सीएम अपनी बात अड़िंग नहीं है। सरकार में किसकी चल रही किसी को नहीं पता।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी हावी है और बड़ा विद्रोह हो सकता है। जल्द ही मुख्यमंत्री भी परिवर्तन किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ दिल्ली से चलता है और वही डिसाइड करते हैं और कभी भी यह हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हम पहले से ही कहते थे कि अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे की दोस्ती है और इसी कारण से अशोक गहलोत सरकार गिरने से बच गई। तब हम सचिन पायलट के साथ थे और वह अगर सीएम बनते तो हम उनके साथ जाते ,लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

बेनीवाल ने कहा- राजस्थान को मजबूत कर लें, प्रदेश में कैसे हमारी सरकार बनेगी। इस पर फोकस है। 66 साल बाद आारएलपी का गठन किया और राजस्थान के लोगों को खुशी दी। प्रत्येक जाति के लिए लड़ेे। अब सूरज माली को न्याय दिलाने के लिए जा रहा हूं और न्याय दिलाकर ही उठूंगा। अगर न्याय नहीं मिला तो कूच करेंगे। लॉयन आर्डर का पूरा ध्यान रखते है। यूथ को सम्भालना टेढा काम है। गलत दिशा में नौजवान नहीं जाए, उनको हक व अधिकार मिले। नए राजस्थान का निर्माण करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत भी किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading