मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की।
मामला कारोई थाना क्षेत्र के जबरकिया गांव का है।थाने के हेड़कांस्टेब्ल देवी लाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के जबरकिया में रहने वाले नारायण पिता बद्री लाल जाट (33 ) ने अपने ही घर पर किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिससे युवक की हालत बिगड़ गई।
हालत सीरियस होने पर किया रैफर
युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए गंगापुर अस्पताल ले गए, हालत ज्यादा सीरियस होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया।
मानसिक विक्षिप्त था युवक
आज दोपहर बाद पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्च्युरी पहुंच परिजनों की मौजूदगी मे पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक हालत काफी समय से सही नहीं थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments