![]()
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश का रही है।
बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल 42 किलो 770 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए है। डोडा-पोस्त बाजरे की फसलों के बीच खेत में ट्रैक्टर की ट्रोली में छुपाए हुए थे। आरोपी पुलिस की भनक लगने पर भाग ग
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय व जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत अभियान चलाए जा रहा है। गुड़ामालानी पुलिस का सूचना मिली थी कि रामनगर मेहलू गांव में जुंझाराम के खेत में बड़ी संख्या में डोडा-पोस्त रखा गया है। इस पर गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका, एसआई जयकिशन, हैड कांस्टेबल प्रेमाराम और डीएसटी टीम ने गांव रामनगर मेहलू खेत में दबिश दी गई।
फसलों में रोहिड़े में छुपाए थे डोडा-पोस्त
जुंझाराम के खेत में बाजरे की फसल में रोहिड़े के पेड़ के नीचे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली खड़ी की हुई मिली जिसको चैक करने पर ट्रैक्टर में ट्रोली में काले रंग के 11 कट्टों में बड़ी संख्या में 2 क्विंटल 42 किलो 770 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किए गए।
36.50 लाख है डोडा-पोस्त
अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 36.50 लाख रुपए आंकी गई है। गुड़ामालानी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि डोडा-पोस्त ताराराम पुत्र भगाराम निवासी रामनगर मेहलू ने ट्रैक्टर ट्रांली में भरकर जुंझाराम पुत्र मोडाराम निवासी रामनगर मेहलू के खेत में छुपाकर रखना पाया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में डीएसटी टीम के कांस्टेबल आईदानसिंह, रामस्वरूप शामिल रहे है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments