![]()
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़े
राजस्थान में बीजेपी से नहीं कोई गठबंधन
RLD के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि राजस्थान में हमारा फिलहाल बीजेपी से किसी भी स्तर पर गठबंधन नहीं है। इसलिए अंता उपचुनाव में हम अपना खुद का उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेंगे। अवाना ने बताया कि पार्टी ने 2-3 संभावित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। अब पार्टी नेतृत्व स्तर पर इन नामों पर मंथन चल रहा है। अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद लिया जाएगा।
अवाना ने कहा कि राजस्थान की जनता अब तीसरे विकल्प की तलाश में है। RLD किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज बनकर उभर रही है। उपचुनाव में हमारी पार्टी मजबूती से मैदान में उतरकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि अंता उपचुनाव हमारे लिए बेहद अहम है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर हम प्रदेश के संगठन को मजबूत करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रहे हैं।
नरेश मीना बन सकते हैं RLD के प्रत्याशी
जोगेंद्र सिंह अवाना ने यह भी खुलासा किया कि पार्टी की बातचीत नरेश मीना से भी चल रही है। उन्होंने कहा कि नरेश मीना का जनता में अच्छा जनाधार और मजबूत पकड़ है। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो वे राष्ट्रीय लोक दल की ओर से अंता उपचुनाव के प्रत्याशी बन सकते हैं।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से राष्ट्रीय लोक दल राजस्थान में संगठन विस्तार पर जोर दे रहा है। जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी ने सातों संभागों में टीम गठन की प्रक्रिया शुरू की है। हाल ही में जयपुर में शहर अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब पार्टी उपचुनाव को संगठन सशक्तीकरण के मौके के तौर पर देख रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments