प्रदेश के प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों ने आज से आरजीएचएस की सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं। हॉस्पिटल संचालकों ने 25 अगस्त से आरजीएचएस के तहत इलाज देना बंद कर दिया था। इन्होंने बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने, आरजीएचएस के तहत बने नियमों को सरल करने समेत कई
आज प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़ और आरजीएचएस के अधिकारियों संग राजस्थान अलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चर्चा के बाद निर्णय किया गया कि आरजीएचएस के नियमों में संशोधन और उसे सरल बनाने के लिए बनाई गई संयुक्त समिति में एसोसिएशन के प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा।

आज प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़ और आरजीएचएस के अधिकारियों संग राजस्थान अलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
हर महीने होगी बैठक
इसी तरह जो बकाया भुगतान रुका है, उसे जल्द करके अब नियमित भुगतान का सिस्टम शुरू किया जाएगा। प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों की समस्याओं समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए हर महीने एक बैठक बुलाई जाएगी। आरजीएचएस के तहत मौजूदा रेट्स (पैकेज दरों) में संशोधन करने का विचार संयुक्त समिति में किया जाएगा।
इन सभी बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद एसोसिएशन की ओर से आरजीएचएस के तहत सेवाएं आज से ही बहाल करने का ऐलान किया गया।

गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने हॉस्पिटलों पर पेनल्टी लगाई थी।
ये खबर भी पढ़ें-
RGHS का विरोध कर रहे हॉस्पिटल होंगे पैनल से बाहर:नए अस्पतालों को जोड़ने की तैयारी; हेल्थ डिपार्टमेंट को 350 से ज्यादा आवेदन मिले

राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) का जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों के कुछ हॉस्पिटल संचालक जो विरोध कर रहे हैं उन पर अब सरकार कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सरकार ऐसे हॉस्पिटल को अब RGHS की पैनल सूची से बाहर करेगी। जबकि इनकी जगह दूसरे हॉस्पिटलों को पैनल में जोड़ा जाएगा।(पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments