☜ Click Here to Star Rating


विधानसभा में बच्चों व स्टाफ के साथ वन राज्य मंत्री संजय शर्मा।

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को अलवर शहर के चिनार पब्लिक स्कूल के करीब 150 बच्चों ने भी विधानसभा की कार्यवाही देखी। प्रश्नकाल, बहस व सीटिंग अरेंजमेंट को जाना। बहस के समय यह भी देखा कि कैसे वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने बाहें तानी और नेता प्रतिपक्ष टी

.

वन राज्स मंत्री संजय शर्मा की अगुवाई में अलवर के चिनार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही को देखकर विधानसभा की कार्यप्रणाली व संसदीय परंपराओं को समझा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं तथा आने वाले समय में बच्चों पर ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने का दारोमदार है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से महसूस कर सके, इसके लिए चिनार स्कूल के विद्यार्थियों के दल को लोकतंत्र के मंदिर का भ्रमण कराया गया है, जहां बच्चों ने पक्ष और विपक्ष के बीच हो रही बहस, प्रश्नकाल और सीटिंग एरेंजमेंट को देखा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेवनानी व वन मंत्री संजय शर्मा के साथ चिनार पब्लिक स्कूल के बच्चे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेवनानी व वन मंत्री संजय शर्मा के साथ चिनार पब्लिक स्कूल के बच्चे।

इस दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विधानसभा की कार्यवाही को देखकर बहुत अच्छा लगा। यहां आकर विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर होने वाली बहस, विधायकों की भूमिका और लोकतंत्र की महत्वता के बारे में गहनता से जानने का अवसर मिला है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading