भरतपुर के थाने में हेड कॉन्स्टेबल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें फंदे पर लटके देखा तो सीनियर अफसरों को सूचना दी। मामला भरतपुर के रूपवास थाना इलाके का बुधवार शाम 5 बजे का है।
बदन सिंह (45) रूपवास थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। डेढ़ महीने पहले ही कॉन्स्टेबल से प्रमोट होकर हेड कॉन्स्टेबल बने थे। अभी तक पुलिसकर्मी के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है।

बदन सिंह भरतपुर के चिकसाना के रहने वाले थे।
कमरे को किया सील एडिशनल एसपी (बयाना) हरि राम कुमावत ने बताया- रूपवास थाना परिसर में जो आवास बने हैं। उसमें अपने कमरे (क्वार्टर) के बाथरूम में बदन सिंह लटके हुए मिले।
इसके बारे में परिजनों ने रिपोर्ट पेश की है। उनके शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मौके पर FSL की टीम ने सबूत जुटाए हैं।
बदन सिंह दौलतपुर थाना चिकसाना के रहने वाले थे। जिस कमरे में फंदा लगाया, उसे सील कर दिया गया है।
तस्वीरों में देखें थाने के बाहर के दृश्य…

तस्वीर रूपवास थाने की है। इसी थाने में बने रूम (क्वार्टर) में बदन सिंह ने सुसाइड किया।

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों का आना शुरू हो गया था। इसके साथ ही बदन सिंह के रूम को सील कर दिया गया था।

थाने में जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments