☜ Click Here to Star Rating


हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक ने मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी की ईंट-पत्थर और लात-घूसों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक राजस्थान का रहने वाला है और उसने डेढ़ साल पहले ही दूसरे समुदाय की युवती से लव मैरिज की थी।

.

हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया और मृत पड़ी पत्नी के पास अपनी 8 महीने की बच्ची को रोता हुआ छोड़ गया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब स्कूल में काम करने वाला एक कर्मचारी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कमरे तक पहुंचा। वहां महिला का शव चारपाई पर पड़ा था और बच्ची पास ही बैठी रो रही थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और उसके परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

आरोपी पत्नी की हत्या कर मौके से भाग गया और अपनी 8 महीने की बेटी को मृत पड़ी मां के पास अकेला छोड़ गया। एआई जनरेटेड फोटो।

आरोपी पत्नी की हत्या कर मौके से भाग गया और अपनी 8 महीने की बेटी को मृत पड़ी मां के पास अकेला छोड़ गया। एआई जनरेटेड फोटो।

4 प्वाइंट में जानिए पूरा मामला….

  • पत्नी और बच्ची के साथ स्कूल में आया: आरोपी युवक राजस्थान के खैरतथ-तिजारा जिला के गांव सलारपुर के रहने वाला सुनील है। वह 3 महीने पहले ही पत्नी वर्षीना उर्फ सपना और 8 महीने की बेटी के साथ पेराफेरी रोड पर बने स्प्रिंग डेजी स्कूल में आया था। सुनील स्कूल में ड्राइवरी के साथ साथ खेल मैदान की देखभाल का कार्य भी करता था। परिवार मैदान में ही बने एक कमरे में रहता था।
  • परिवार शादी के लिए राजी नहीं था: सुनील ने दूसरे समुदाय की वर्षीना से डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। शादी दोनों परिवारों की मर्जी के खिलाफ हुई थी। जिसके चलते दोनों परिवार नाराज चल रहे थे। शादी के बाद वर्षीना ने अपना नाम बदलकर सपना रख लिया था।
  • रात को कहासुनी, मर्डर के बाद भागा: मंगलवार रात को दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सुनील ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्ची की रोने की आवाज आई, तो स्कूल का कर्मचारी मैदान में गया। वहां जाकर देखा महिला चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस: इसके बाद स्कूल प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद डीएसपी, सेक्टर छह थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने सुनील के परिजनों को सूचना दे दी है।

———————-

ये खबर भी पढ़ें….

सोनीपत में प्रेमी संग मिलकर करवाई पति की हत्या:1 साल बाद मोबाइल से खुला राज

सोनीपत जिले के गन्नौर में एक साल बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। हत्या का राज करीब एक साल बाद मृतक के मोबाइल से उजागर हुआ। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading