महवा में मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सैंपल लेने की कार्रवाई की।
दौसा जिले के महवा और सिकराय क्षेत्र में बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए और दूषित मिठाइयों को नष्ट करवाया। सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा महवा कस्बे में भरतपुर रोड पर अवध होटल परिसर
एसडीएम मनीषा रेशम, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ रोहित कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार राम खिलाड़ी मीणा की मौजूदगी में खाद्य विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडार से देशी घी से निर्मित मलाई घेवर, मावा, रबड़ी और मावा बर्फी के सैंपल लेकर चल प्रयोगशाला में मौके पर ही जांच की गई तो कई सैम्पल अमानक पाए गए।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद उपखंड अधिकारी मनीष रेशम।
इसके बाद खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच बाद मिष्ठान भंडार पर बेचे जा रहे देशी घी के मलाई घेवर और मावा बर्फी के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सैंपल दिए गए। इसके बाद करीब 40 किलो मलाई घेवर और बर्फी को नष्ट करवाया गया। यहां स्थानीय प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सिकराय क्षेत्र में भी लिए सैम्पल
खाद्य विभाग टीम ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर सिकराय क्षेत्र में भी कार्रवाई की। खाद निरीक्षक महेश सैनी ने सिकंदरा में राधास्वामी मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई कर सैंपल लिए। साथ ही 20 किलो दूषित मिठाई व चासनी नष्ट करवाई। टीम ने ओम और विजय मिष्ठान भंडार से बर्फी और ब्राह्मण बैराड़ा सुनील मावा और तिवाड़ी मावा उद्योग से भी सैंपल लिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments