![]()
उदयपुर संभाग के आयकर कर्मचारी महासंघ के चुने गए पदाधिकारी।
आयकर कर्मचारी महासंघ, राजस्थान सर्किल के चुनाव सम्पन्न हुए इसमें उदयपुर संभाग की कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी चुने गए है।
आयकर कर्मचारी महासंघ, राजस्थान सर्किल का दो दिवसीय महा अधिवेशन बीकानेर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में आयकर कर्मचारीयों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिवेशन को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुमित कुमार, आयकर आयुक्त ( प्रशासन ) शैलेंद्र शर्मा ने संबोधित किया।
इस दौरान आयकर कर्मचारी महासंघ, राजस्थान सर्किल के चुनाव में अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, महासचिव सीयाराम स्वामी और वित्त सचिव अनुज विश्नोई चुने गए।
उदयपुर संभाग से ये चुने गए
अधिवेशन में आयकर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के चुनाव में उदयपुर संभाग के लिए उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा, अतिरिक्त सचिव अशोक कुमार पांडे, संयुक्त सचिव धनंजय कुमार, सहायक सचिव सलिलेश आलोक एवं संगठन सचिव अमनदीप सिंह चुने गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments