☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर में शहर के निजी स्कूल में 13 साल की नाबालिग से रेप करने वाले जिम ट्रेनर को अंबामाता थाना पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि आरोपी जिम ट्रेनर प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपी घटना के बाद करीब एक सप्ताह से फरार था। जिसे पुलिस टीम ने रात-दिन तलाश करते हुए गिरफ्तार किया। मामले में आगे जांच जारी है। बता दें, घटना के बाद विभिन्न संगठनों ने स्कूल के बाहर और कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया था। स्कूल का गेट बंद करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की थी।

स्कूल के अंदर जिम में किया था रेप पुलिस के अनुसार घटना 25 अगस्त 2025 की है। जब बारिश के कारण स्कूल की छुट्टी थी लेकिन छात्रा को इसकी जानकारी नहीं थी। परिवार का आरोप था कि जब नाबालिग बच्ची स्कूल पहुंची तो वहां जिम ट्रेनर के अलावा कोई नहीं था। ट्रेनर छात्रा को जिम के अंदर ले गया और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद छात्रा बुरी तरह सहम गई और घर पहुंची थी।

डरी-सहमी बच्ची से जब परिवार ने बात की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की थी लेकिन आरोपी अपने घर से परिवार सहित फरार हो गया था। पुलिस ने अन्य परिचित, रिश्तेदारों, मुखबिर से पूछताछ सहित तकनीकी रूप से तलाश शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading