![]()
दौसा में बारिश के पानी को लेकर दो गांवों के बीच विवाद हो गया।
दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बारिश के पानी को लेकर दो गांवों के बीच विवाद हो गया। जिसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पानी की बात को लेकर आपस में उलझते दिख रहे हैं। दरअसल पूरा विवाद डोलिका और राजवास गांव के बीच होना बताया जा रहा है।
लेकिन जब से राजवास गांव में दीवार लगाकर पानी रोका गया, तब से बांध में पानी की आवक नहीं हो रही। ऐसे में हर बार बारिश के पानी को लेकर दोनों गांव आमने-सामने होते हैं और इस बार भी बारिश के पानी को लेकर विवाद हो गया है। ऐसे में विवाद के स्थाई समाधान को लेकर पाइप डालने का काम किया जा रहा है। मौके पर बडी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई, जहां एहतियातन पुलिस जाप्ता भी तैनात है।
भंडारी के लोगों ने भी सौंपा था ज्ञापन
भंडारी बांध में पानी की आवक बंद होने के मामले में 25 अगस्त को ग्रामीणों ने सिकराय एसडीएम का ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया था कि भंडारी बांध करीब 25 साल से खाली पड़ा हुआ है। जिससे 20 किमी क्षेत्र के बसे 40 से ज्यादा गांवों का जलस्तर लगातार गहराता जा रहा है।
लोगों का कहना था कि फसलों की सिंचाई तो दूर प्यास बुझाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। मोरोली बांध से निकलने वाला पानी माधोसागर एवं भंडारी बांध के लिए पहुंचता है, लेकिन कैचमेंट एरिया व नदी क्षेत्र में लोगों ने जगह-जगह अवैध एनीकट एवं मिट्टी की दीवार लगाकर पानी की आवक को बंद कर रखा है। ऐसे में अवरोध हटाए जाने चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments